Jharkhand News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से यह एडमिट कार्ड नियमित और प्राइवेट दोनों प्रकार के छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षा 15 मई से शुरू होगी और निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।नियमित छात्रों को अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा, जबकि प्राइवेट उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
15 से 21 मई तक चलेगी परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य
सीबीएसई की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन students के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी कारणवश पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। छात्रों को परीक्षा के दौरान स्कूल आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।