Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Dhanbad Railway News: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1050 यात्री पकड़े गए

Dhanbad Railway News: धनबाद मंडल में 07 मई 2026 को रेलवे द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर टिकट जांच टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.


1050 यात्रियों पर कार्रवाई, 7.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान कुल 1050 यात्रियों को बिना टिकट अथवा गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा गया. रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 7,10,000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूली. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी चेतावनी और हिदायत दी गई.

यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है और इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है. धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !