Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Seraikela News: चांडिल में JSLPS की कार्यशाला आयोजित, स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सॉफ्ट टॉय निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को चांडिल प्रखंड कार्यालय में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में सॉफ्ट टॉय निर्माण परियोजना से संबंधित ओरिएंटेशन और बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें परियोजना की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना था।

स्वयं सहायता समूह की दीदियों को दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यशाला में सॉफ्ट टॉय निर्माण कार्य से जुड़ने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को प्रोजेक्ट की रूपरेखा विस्तार से समझाई गई। इस दौरान प्रतिभागियों को बेसलाइन सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गूगल फॉर्म भरने और सबमिट करने की विधि सहित आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को यह बताया गया कि परियोजना के तहत आगे किस प्रकार कार्य किया जाएगा और इसमें उनकी क्या भूमिका होगी।

नमूना प्रारूप के जरिए समझाई गई सर्वे प्रक्रिया
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण टीम ने विभिन्न नमूना प्रारूपों की सहायता से सर्वेक्षण प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। प्रतिभागियों को परियोजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उसके संभावित लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्यशाला में मौजूद दीदियों के सवालों और शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि परियोजना को लेकर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

चांडिल और नीमडीह प्रखंड के कर्मियों ने लिया भाग
इस कार्यशाला में चांडिल और नीमडीह प्रखंड के सीआरपी-ईपी, जेआरपी तथा बीएमएमयू कर्मियों ने भी भाग लिया। क्षेत्रीय स्तर पर परियोजना के प्रभावी संचालन को लेकर उन्हें तकनीकी और प्रक्रियात्मक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन और समन्वय के लिए डीएमएमयू टीम की सराहना भी की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !