Jamshedpur: जमशेदपुर में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह और उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह की बहन राजेंद्र कौर का निधन हो गया। 60 वर्षीय राजेंद्र कौर ने शुक्रवार सुबह टीएमएच के सीसीयू वार्ड में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
कीताडीह से निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों के अनुसार राजेंद्र कौर का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके कीताडीह स्थित आवास से निकलेगी और गुरुद्वारा साहेब कीताडीह पहुंचेगी। वहां अरदास के बाद शव यात्रा पार्वती घाट के लिए रवाना होगी। बता दें कि सरदार त्रिलोचन सिंह कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं, जबकि उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
सिख समाज और विभिन्न संगठनों ने जताया शोक
निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में सिख समाज और विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों से जुड़े लोग उनके आवास पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोक जताने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह गांधी, प्रधान इंद्रजीत सिंह और रतन सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, वर्किंग प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, सिख स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, कमलजीत कौर, कीताडीह की प्रधान बेबी परमजीत कौर, बबली कौर, सुखविंदर कौर तथा सिख नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह सोनू समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।