Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jamshedpur News: मानगो-साकची फ्लाईओवर को चमकाने की तैयारी, पिलरों पर सीमेंट कलर की कोटिंग शुरू, डिमना रोड हिस्से का काम अंतिम चरण में

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मानगो से साकची के बीच बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब फ्लाईओवर को रंगने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

फिलहाल फ्लाईओवर के पिलर और डेक पर सीमेंट कलर की बेस कोटिंग की जा रही है. इसके सूखने के बाद तय मानकों के अनुसार अंतिम रंग से पेंटिंग की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक डिमना रोड की ओर फ्लाईओवर का अधिकांश काम पूरा हो चुका है. अब मानगो चौक से नदी के उस पार तक ऊपरी हिस्से को जोड़ने और सड़क निर्माण का काम बाकी है.

निर्माण एजेंसी द्वारा स्वीकृत डिजाइन और रंग योजना के अनुसार फ्लाईओवर को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुगम बनाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !