Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

World Red Cross Day: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में मेगा रक्तदान शिविर, युवा और महिलाओं ने दिखाई बढ़-चढ़कर भागीदारी

World Red Cross Day: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के अध्यक्ष सह उपायुक्त राजीव रंजन ने किया।


युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित इस विशेष रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अनुसार हर वर्ष इस अवसर पर लगभग एक हजार से डेढ़ हजार यूनिट रक्त संग्रहित किया जाता है।


रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। रेड क्रॉस जमशेदपुर के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !