Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Giridih News : धुरैता मोड़ के पास जमीन कब्जाने का आरोप, रैयतदारों के साथ मारपीट, भू-माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत का आरोप

Giridih News : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता मोड़ के पास जबरन जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से रैयत जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।बताया गया कि यह जमीन आशीष कुमार भदानी समेत अन्य लोगों की रैयती भूमि है, जिसके संबंधित केवाला और डीड दस्तावेज भी उनके नाम पर मौजूद हैं। इसके बावजूद लखन यादव समेत अन्य लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है।


अवैध निर्माण का विरोध करने पर मारपीट, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी


पीड़ितों के अनुसार भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जब रैयतदारों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

रैयतदारों का कहना है कि उन्होंने पहले भी मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन भू-माफियाओं के सामने पूरी तरह नतमस्तक है, जिसके कारण गरीब और असहाय लोगों की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में भू-माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध करने वालों के साथ मारपीट और धमकी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !