Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jamshedpur News: स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फिर बिगुल, 40 हजार अभिभावकों को जोड़ने की तैयारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में निजी स्कूलों की कथित मनमानी और अवैध शुल्क वसूली के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड शिक्षा उत्थान समिति महानगर इकाई ने शुक्रवार को सीतारामडेरा में प्रेस वार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। समिति ने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।


री-एडमिशन और फंड के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूल री-एडमिशन, रीबिल्डिंग फंड और अन्य मदों के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे न सिर्फ अभिभावक परेशान हैं बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समिति लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाती रही है।


2008 से जारी है संघर्ष, लाठीचार्ज तक का सामना

क्रांति सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में भी समिति ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन किया था, लेकिन प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दी थी। वहीं 2013 में डीईओ कार्यालय में तालाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर आंदोलन दबाने की कोशिश की गई थी। इसके बावजूद समिति लगातार विभिन्न स्तरों पर संघर्ष करती रही।


नुक्कड़ नाटक से पैदल मार्च तक आंदोलन की तैयारी

समिति ने अब व्यापक जनआंदोलन छेड़ने का फैसला लिया है और 40 हजार अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में नुक्कड़ नाटक, जनसंपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही जमशेदपुर से रांची तक पैदल मार्च निकालकर सरकार को ज्ञापन सौंपने की भी योजना बनाई गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !