Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jamshedpur News : कदमा मरीन ड्राइव पर रातभर सड़क किनारे पड़ी रही मृत गर्भवती गाय, हटाने से इनकार करने पर जेएनएसी पर उठे सवाल

Jamshedpur News : कदमा मरीन ड्राइव इलाके से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीती रात से एक पालतू गर्भवती गाय सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों और गौ रक्षा दल कदमा के सदस्यों ने जब इसकी सूचना जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को दी और गाय को हटाने की मांग की, तो कथित तौर पर जेएनएसी कर्मियों ने इस कार्य से साफ इनकार कर दिया।गौ रक्षा दल के सदस्यों का आरोप है कि जेएनएसी की ओर से कहा गया कि “यह उनका काम नहीं है और उनके पास ऐसी कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।” इस जवाब के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृत गाय उसी स्थान पर पड़ी हुई थी, जिससे इलाके में दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।


मृत पशु को नहीं हटाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी, जेएनएसी की कार्यशैली पर उठे सवाल


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मृत पशु पड़े रहने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही यह स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिहाज से भी गंभीर मामला है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि शहर की साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासनिक निकायों की है, तो ऐसे मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !