Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Chaibasa Crime News: चाईबासा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झींकपानी थाना क्षेत्र के कुदापी गांव स्थित मटकमहातु टोला निवासी डूगुद बुड़ीजली उर्फ कोंदा (20 वर्ष), सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका (26 वर्ष) और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

अप्रैल महीने में हुई थी घटना, 6 मई को दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता ने 6 मई 2026 को झींकपानी थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि अप्रैल महीने में जब वह अपने घर में अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी, उसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवती को अकेला पाकर तीनों जबरन घर के अंदर घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद युवती मानसिक रूप से काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। झींकपानी थाना प्रभारी सह परीक्ष्यमान आईपीएस राजकुमार जेयराजू और चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज और तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद सबसे पहले पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़ों को भी बरामद किया गया है, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त रुख
पूरे मामले को लेकर चाईबासा सदर के एसडीपीओ बहामन टुटी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !