Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jharkhand News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, एमजीएम समेत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 5 डॉक्टरों का हुआ तबादला

Jharkhand News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पांच डॉक्टरों का तबादला कर दिया है. सभी चिकित्सक अगले सप्ताह अपने नए संस्थानों में योगदान देंगे.

जारी आदेश के अनुसार धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. सुमंगला विश्वास का तबादला एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर किया गया है.

वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर के मेडिसिन विभाग में पदस्थापित डॉ. विभूति नाथ को धनबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

इसके अलावा राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत तीन और डॉक्टरों का भी विभिन्न जिलों के मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरण किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस तबादला सूची के बाद संबंधित डॉक्टरों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !