Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Dhanbad News: गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर सजी साहित्य और संस्कृति की महफिल

Dhanbad News: रंधीर वर्मा चौक, हीरापुर, धनबाद स्थित Sabitri Academy में शनिवार, 9 मई 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवीन्द्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नीलाद्रि चट्टराज ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन, साहित्य एवं विचारों पर प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए।


कविता-पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा गुरुदेव को नमन 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर कविता-पाठ प्रस्तुत किया गया तथा गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आकर्षक बुलेटिन बोर्ड सजाया गया। पूरे आयोजन का वातावरण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत रहा, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !