Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jamshedpur News: सोनारी में बाछी चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी डोबो पुल के पास गुरुवार शाम एक युवक को कथित रूप से गाय की बाछी चोरी कर ले जाते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक की पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने पहुंचाकर कराया इलाज
घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। घायल युवक की पहचान इरशाद आलम (26) के रूप में हुई है। वह सरायकेला जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा का रहने वाला बताया गया है।

मालिक के आवेदन पर मामला दर्ज
बाछी के मालिक मिथिलेश यादव, निवासी ग्वाला बस्ती राजा खटाल, सोनारी के लिखित आवेदन के आधार पर सोनारी थाना में कांड संख्या 41/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

बाछी जब्त कर मालिक को सौंपा गया
पुलिस ने बरामद बाछी को जब्ती सूची बनाकर अपने कब्जे में लिया और बाद में जिम्मेनामा पर उसके मालिक को सौंप दिया। वहीं आरोपी इरशाद आलम को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !