Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-10

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: झारखंड की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को नहीं मिल रहा फंड

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे उनकी शिक्षा में मदद मिल सके। लेकिन देवघर जिले में पिछले 6 महीने से इस योजना के लिए फंड नहीं मिला है, जिससे 3178 छात्राएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं।
इस योजना का उद्देश्य उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं के शैक्षणिक व्यय में सहयोग करना और उन्हें स्कूल छोड़ने से रोकना है। साथ ही किशोरियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत हर क्लास के लिए अलग-अलग राशि तय है, जैसे-जैसे बेटी पढ़ाई में आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे आर्थिक राशि भी बढ़ती जाएगी।
पूरे जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कुल 31,878 लाभुकों का चयन किया गया था। इसमें 28,700 लाभुकों को योजना की राशि भुगतान कर दी गई। लेकिन दिसंबर 2024 से फंड नहीं मिलने के कारण अब 3178 छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं।
दिसंबर 2024 से इस योजना के लिए कोई फंड नहीं आया है, जिससे चयनित लाभुकों के खाते में भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विभाग से 9 करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। फंड नहीं मिलने के कारण नए आवेदनों को भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
अब देखना यह है कि सरकार इस योजना के लिए फंड कब तक जारी करती है और कितनी छात्राओं को इसका लाभ मिल पाता है। फिलहाल, छात्राएं और उनके परिवार वाले फंड नहीं मिलने से परेशान हैं और सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !