Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-10

IPL 2026: करो या मरो की जंग, चेपॉक में भिड़ेंगे CSK और LSG, प्लेऑफ्स की जंग में आएगा बड़ा ट्विस्ट

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 53वां लीग मुकाबला आज चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेला जाएगा, जहां Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants आमने-सामने होंगी। रविवार के डबल हेडर में होने वाला यह दिन का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।

हारते ही खत्म होगा LSG का सफर
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर एलएसजी को हार मिलती है तो टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में टीम पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, चेन्नई की नजर जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।

CSK जीती तो प्लेऑफ्स की जंग होगी और रोमांचक 
अगर चेन्नई सुपर किंग्स यह मुकाबला जीत जाती है तो वह इस सीजन 12 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाली छठी टीम बन जाएगी। इससे प्लेऑफ्स की लड़ाई और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी। चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !