Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News: मदर्स डे पर आरपीएफ की महिला सिपाही ने पेश की मिसाल, चलती ट्रेन की चपेट में आने से महिला यात्री को बचाया

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की लेडी कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी जांबाजी से एक बड़ा हादसा टाल दिया. ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस जैसे ही खुलने लगी, एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में चढ़ने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिरकर चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी.

सतर्कता से बची जान, बच्चे को मिला मदर्स डे का तोहफा
ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल साविता गारी ने बिना वक्त गंवाए "ऑपरेशन जीवन रक्षा" के तहत तत्परता दिखाई और महिला को मजबूती से पकड़ लिया. उन्होंने ट्रेन रुकने तक महिला को थामे रखा, जिससे उनकी जान बच गई. मदर्स डे के अवसर पर साविता की इस बहादुरी ने न सिर्फ एक महिला को नया जीवन दिया, बल्कि उसके छोटे बच्चे को भी सबसे बड़ा तोहफा दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !