Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Seraikela News: पोड़ाडीह पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया स्वागत

Seraikela: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पोड़ाडीह गांव में सिंहभूम सांसद जोबा माझी के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्णा बास्के (झामुमो केंद्रीय सदस्य), कालीपद सोरेन (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता), भोमरा मांझी (प्रखंड अध्यक्ष), राम महतो (उपाध्यक्ष), उदय माडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न जन-समस्याओं और लंबित विकास कार्यों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सांसद को लिखित मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली, सड़क, पेयजल एवं धार्मिक स्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें: 

विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय पोड़ाडीह गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जर्जर बिजली पोल एवं तारों को बदलकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

पक्की संपर्क सड़क निर्माण की मांग
पोड़ाडीह से मुख्य मार्ग तक आवागमन के लिए पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखी।
नीचे टोला में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण
ग्रामीणों ने पोड़ाडीह नीचे टोला (रोला) में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कराने की मांग की, ताकि बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

जाहेरस्थान के सौंदर्यीकरण की मांग
ग्राम के जाहेरस्थान की घेराबंदी एवं सौंदर्यीकरण के लिए एकीकृत जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) सरायकेला-खरसावां से अनुशंसा कराने की मांग भी उठाई गई।
स्वच्छ पेयजल हेतु डीप बोरिंग की मांग
ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीप बोरिंग कराने की मांग प्रशासन से की।

शीघ्र कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अपील की कि गांव के जन-उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द स्वीकृति प्रदान कर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !