Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं का रिजल्ट कल, विज्ञान, कला और वाणिज्य के परिणाम एक साथ होंगे जारी; जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सोमवार, 11 मई की सुबह 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे.

इन जानकारियों के साथ देख सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी. रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में भी छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे, जिससे छात्र बिना किसी देरी के अपना स्कोर देख सकें.

DigiLocker से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपनी प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद “Education” सेक्शन में जाकर “CBSE” का चुनाव करें और “Class XII Marksheet” पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी.

उमंग ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर भी रहेगी सुविधा
छात्रों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने उमंग (UMANG) ऐप और अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर भी रिजल्ट देखने का विकल्प दिया है. ध्यान रहे कि इंटरनेट पर उपलब्ध यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्रों को उनके मूल अंकपत्र (Original Marksheet) और प्रमाण पत्र बाद में उनके संबंधित स्कूलों द्वारा वितरित किए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !