Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में ब्राउन शुगर नेटवर्क का भंडाफोड़, 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को 9 मई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में छिपाकर रखा है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी, घर से मिली 124 पुड़िया
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

गोविंदपुर से मानगो तक फैला था ड्रग नेटवर्क
पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर के पास से 20 पुड़िया, अमित कुमार के पास से 19 पुड़िया तथा मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। कुल मिलाकर पुलिस ने 175 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की, जिसका वजन 26.84 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े आरोपी, पुलिस की बड़ी सफलता
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। हाल ही में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई थी, जिसके तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार कई आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं, लेकिन बाहर आने के बाद इन्होंने संगठित होकर दोबारा कारोबार शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई से जमशेदपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !