Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Koderma Crime News: बेटे की मौत का बदला लेने के लिए रची खूनी साजिश, पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Koderma Crime News: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाकोला जंगल में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 4 मई 2026 को मृतक झरी सिंह की पत्नी बुधनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके पति का सिर कुचलकर शव जंगल में फेंक दिया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही छोटू सिंह को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुत्र की हत्या का प्रतिशोध और धमकियां बनीं वारदात की वजह
आरोपी छोटू सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पुत्र की हत्या हुई थी, जिसका जिम्मेदार वह झरी सिंह को मानता था. आरोपी का दावा है कि झरी सिंह उसे अक्सर यह कहकर डराता था कि जैसे उसके बेटे को मारा, वैसे ही उसे भी मार डालेगा. इसी पुराने प्रतिशोध और लगातार मिल रही धमकियों के कारण छोटू सिंह ने झरी सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी.

शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ते में हुआ हमला
वारदात वाली रात 2 मई 2026 को दोनों गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे. वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात हुई और फिर से गाली-गलौज व विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर छोटू सिंह ने पास पड़े पत्थर से झरी सिंह के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जब वह जमीन पर गिर गया, तो आरोपी ने उसी पत्थर से कई बार वार किए, जिससे मौके पर ही झरी सिंह की मौत हो गई.

साक्ष्य मिटाने की कोशिश, पुलिस ने बरामद किया पत्थर
हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और खून से सने अपने कपड़े जला दिए. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया भारी पत्थर और घटनास्थल से खून लगा साक्ष्य बरामद कर लिया है. तिलैया पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !