Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jharkhand News: भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार, प्रदेश की छवि खराब करने का लगाया आरोप

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने भाजपा पर झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की छवि खराब करने के उद्देश्य से चुनिंदा घटनाओं और आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है.

सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि भाजपा को झारखंड पर सवाल उठाने से पहले अपने शासित राज्यों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कई भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध, सांप्रदायिक तनाव और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और मणिपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की कानून-व्यवस्था को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है. सरकार अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम कर रही है.

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा के पास जवाब नहीं है. इसी वजह से वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब सब समझ चुकी है और राज्य के लोग विकास, रोजगार और बेहतर व्यवस्था चाहते हैं. भाजपा को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए राज्य के विकास में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए, न कि झारखंड की छवि खराब करने का प्रयास करना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !