Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Gamharia News: गम्हरिया में 11 मई से मैया सम्मान योजना और पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, देखें वार्डवार शेड्यूल

Gamharia: गम्हरिया अंचल प्रशासन की ओर से मैया सम्मान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुकों के सत्यापन के लिए 11 मई से 8 जून 2026 तक वार्डवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इस दौरान NSAP, सर्वजन पेंशन योजना और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे शिविर
अंचल अधिकारी ने बताया कि शिविरों में लाभुकों का सत्यापन करने के साथ-साथ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) भी तैयार किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर लंकाटोला आंगनबाड़ी केंद्र, धीराजगंज स्कूल, बसंती मंदिर सामुदायिक भवन, प्रभात पार्क, अटल पार्क सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।

वार्डवार शिविर का शेड्यूल
मई 2026
13 मई – वार्ड 28, 29 : आंगनबाड़ी केंद्र, लंकाटोला
14 मई – वार्ड 02 : मुखी पाड़ा स्कूल, धीराजगंज
15 मई – वार्ड 03 : सामुदायिक भवन, बसंती मंदिर के पास
16 मई – वार्ड 04, 05 : दुर्गा पूजा मैदान सामुदायिक भवन
18 मई – वार्ड 06 : बेसिक स्कूल, बगान पाड़ा
19 मई – वार्ड 07, 08 : दुर्गा मंदिर सामुदायिक भवन
20 मई – वार्ड 09, 10 : सीतारामपुर सामुदायिक भवन
21 मई – वार्ड 11, 12 : सामुदायिक भवन, आदित्यपुर
22 मई – वार्ड 13, 14 : डीप बोरिंग सामुदायिक भवन
23 मई – वार्ड 15, 16 : दुर्गा मंदिर, बैंक कॉलोनी
25 मई – वार्ड 17 : प्रभात पार्क सामुदायिक भवन
26 मई – वार्ड 18 : डब्लू टाइप पार्क
28 मई – वार्ड 20 : शिव मंदिर प्रांगण
29 मई – वार्ड 19, 21, 22, 23 : अटल पार्क
30 मई – वार्ड 24 : इच्छापुर शिव मंदिर प्रांगण

जून 2026
1 जून – वार्ड 26, 33 : राजकीय मध्य विद्यालय, बन्तानगर
2 जून – वार्ड 01 : बड़ौदा बाबा आश्रम, बोन्डीह
3 जून – वार्ड 30 : एमआईजी दुर्गा मैदान
4 जून – वार्ड 31, 32 : राम मंदिर सामुदायिक भवन
5 जून – वार्ड 27 : रेलवे कॉलोनी मंदिर परिसर
6 जून – वार्ड 25 : उड़िया मध्य विद्यालय, आसंगी
8 जून – वार्ड 34, 35 : वार्ड विकास केंद्र, आदित्यपुर-2

सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
लाभार्थियों को शिविर में सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे: 
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार लिंक बैंक खाते की जानकारी
  • जरूरत पड़ने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी जमा करनी होगी।
सत्यापन नहीं कराने पर रुक सकता है लाभ
प्रशासन ने वार्ड पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना से वंचित न रहे। अंचल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन और योजना का लाभ बाधित हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !