ATM Turned Salon: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते हैरान रह जा रहे हैं। वीडियो में SBI के एक ATM बूथ के अंदर ऐसा नजारा दिखा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जहां लोग आमतौर पर पैसे निकालने जाते हैं, वहां इस बार हेयर कटिंग होती नजर आई।
कैश की जगह चल रही थी हेयर कटिंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि ATM बूथ के अंदर एक ग्राहक आराम से बैठा हुआ है, जबकि एक शख्स प्रोफेशनल अंदाज में उसके बाल काट रहा है। बूथ के बाहर SBI ATM का बोर्ड लगा हुआ है, जिससे पूरा दृश्य और भी मजेदार लग रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के दानापुर का है।
लोगों ने कहा- “यह है असली जुगाड़ मॉडल”
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media users ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, “यहां कैश नहीं, हेयर स्टाइल निकलता है।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “अब बैंक वालों ने नई सर्विस शुरू कर दी क्या?” कई लोग इसे भारत के जुगाड़ मॉडल का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।
इंटरनेट पर छाया अनोखा ATM सैलून
कुछ यूजर्स इस जगह को देश की सबसे अनोखी “सैलून ब्रांच” बता रहे हैं। माना जा रहा है कि दुकान बंद होने के बाद किसी ने ATM बूथ को अस्थायी सैलून बना लिया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।