Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jamshedpur News : आधुनिक तकनीक के साथ फर्स्ट एड और डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सम्पन्न

Jamshedpur News : साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग का सफल आयोजन किया गया। आधुनिक पद्धति और उच्च गुणवत्ता वाली अत्याधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बूलैंस के जरिए प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में इसे दैनिक जीवन के लिए बेहद उपयोगी बताया।


लाइव डेमो के जरिए सिखाई गई CPR और रेस्क्यू तकनीक


आठ दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम पीएसएफ द्वारा विद्यार्थियों को फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट और एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस की विस्तृत जानकारी दी गई। साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए CPR यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि गोल्डन आवर के भीतर घायल व्यक्ति को किस तरह प्राथमिक उपचार देकर पुनर्जीवन प्रदान किया जा सकता है और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।


हाइड्रोलिक स्ट्रेचर और एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति की दी जानकारी


प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक हाइड्रोलिक स्ट्रेचर के इस्तेमाल और एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति की प्रैक्टिकल जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि दुर्घटना या आपदा के समय घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से स्ट्रेचर पर शिफ्ट करना और एम्बुलेंस तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। लाइव प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन देखकर छात्र काफी प्रभावित नजर आए।


देशभर से आने वाले विद्यार्थी बन रहे प्रशिक्षण के कायल


इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा हर महीने आयोजित किए जाने वाले इस तीन माह के निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि इस तरह का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम न केवल प्रोफेशनल जीवन बल्कि दैनिक जीवन में भी काफी उपयोगी साबित होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !