Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jamshedpur Crime News: गोलमुरी में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नामदा बस्ती में चोरों का तांडव

Jamshedpur: गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया गश्त को चुनौती दी है। यहां के आनंद नगर रोड नंबर 5 स्थित नितेश कुमार के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया है। भुक्तभोगी परिवार जब घर लौटा, तब उन्हें इस बड़ी वारदात की जानकारी हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूने घर का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, नितेश कुमार का परिवार बीते 8 मई को किसी निजी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। सोमवार (11 मई) को जब परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने न केवल घर में प्रवेश किया, बल्कि अलमारी को भी कटर या भारी औजार से तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिसिया तफ्तीश और सीसीटीवी की पड़ताल
वारदात की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुराग पाने के लिए पुलिस आनंद नगर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अपराधियों के कुछ इनपुट मिले हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बढ़ती चोरियों से स्थानीय निवासियों में रोष
नामदा बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त कम होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चोरी गए सामान का सटीक आकलन किया जा रहा है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !