Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Ranchi News : अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से शुरू, 15 जून तक चलेगा सीईई, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

Ranchi News : सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए होगी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।


अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य


परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।


सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होगी। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और फर्जी एजेंटों व दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, Ranchi या JIA पोर्टल से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !