Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Ranchi Crime News: रांची में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 6 गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, नकदी, मोबाइल फोन और नशीली दवाएं बरामद की गई हैं.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चा कब्रिस्तान इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से नशे का कारोबार चला रहे हैं. इसके बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उर्फ चरखा, मो. एजाज उर्फ बाबु, अवधेश यादव, अमिल कुच्छोती, सरवर अंसारी और शहनाज खातून शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6.888 ग्राम ब्राउन शुगर, 39 ग्राम से अधिक गांजा, 8 लाख 74 हजार 200 रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, इंजेक्शन और नशीली गोलियां बरामद की हैं.

छापेमारी टीम में हिंदपीढ़ी, कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार और महिला थाना की पुलिस शामिल थी. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !