Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Stock Market Update: शेयर बाजार में “ब्लैक ट्यूसडे”, सेंसेक्स 1,456 अंक टूटा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद निराशाजनक रहा. Sensex और Nifty में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे बाजार अपने कई महीनों के निचले स्तर पर आ गया. वैश्विक तनाव और घरेलू मोर्चे पर रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी ने निवेशकों के भरोसे को पूरी तरह हिला दिया है.
बाजार कि ताजा स्तिथी और बाजार गिरावट के मुख्या कारण 
भारतीय शेयर बाजार में आज, 12 मई 2026 को चौतरफा बिकवाली के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के लगभग 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. बाजार के प्रमुख सूचकांक Sensex में 1,456.04 अंकों (-1.92%) की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई और यह 74,559.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी 436.30 अंक (-1.83%) फिसलकर 23,379.55 के स्तर पर आ गाया. रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों का 107 प्रति बैरल के पार पहुंचना और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरना रहा है.


सेक्टोरल अपडेट, IT और रियलिटी शेयरों में हाहाकार 
बाजार में मंदी का सबसे अधिक असर IT और रियलिटी सेक्टर्स पर पड़ा, जहां Nifty IT इंडेक्स में करीब 1,000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो Titan, State Bank of India (SBI), और TCS जैसे दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे, जबकि गिरावट के इस माहौल में भी Tata Consumer Products और Sun Pharma जैसे गिने-चुने शेयरों ने बढ़त बनाए रखी. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों (FIIs) की निरंतर बिकवाली ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है, जिससे आने वाले सत्रों में भी अस्थिरता बनी रहने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !