Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Pakur News: बिजली-पानी संकट पर सड़क पर उतरी BJP, महिलाओं ने “घड़ा फोड़” कर किया प्रदर्शन

Pakur News: पाकुड़ में बिजली और पानी की लगातार बढ़ती समस्या को लेकर भाजपा जिला इकाई ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे मैदान से सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क तक रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर अनोखे अंदाज में घड़ा फोड़ कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिजली-पानी देने में सरकार फेल, स्मार्ट मीटर पर भी घेरा
पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। वहीं जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने स्मार्ट मीटर योजना को लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे जनविरोधी करार दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्या समाधान की मांग उठाई।

भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरे लोग, DC को सौंपा मांग पत्र
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को मांग पत्र सौंपकर बिजली-पानी संकट का जल्द समाधान करने की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !