Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए 39.37 लाख रुपये मंजूर, पेयजल और बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत

Ranchi News : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 39 लाख 37 हजार 468 रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है।सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से अस्पताल में पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा भवन मरम्मत, रखरखाव, बुनियादी ढांचे के विकास, चिकित्सा उपकरण, मशीनरी, फर्नीचर और दवाइयों की खरीद पर भी खर्च किया जाएगा।


भवन निर्माण निगम के जरिए होगा कार्यान्वयन


आदेश में कहा गया है कि राशि का आहरण और व्यय रांची के सिविल सर्जन सह सीएमओ के माध्यम से किया जाएगा। वहीं योजना का कार्यान्वयन झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जरिए कराया जाएगा।

सरकार ने योजना की निगरानी को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को हर महीने की 10 तारीख तक योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी।


मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस योजना से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मेडिकल कॉलेज में पेयजल और अन्य सुविधाएं मजबूत होने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !