Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, JTGCCE-2026 के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने झारखंड तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JTGCCE) का आधिकारिक विज्ञापन (संख्या 01/2026) जारी कर दिया है। इसके माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी और विशिष्ट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

1 जून से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 की मध्य रात्रि तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता सुनिश्चित करते हुए फॉर्म भरना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

5 जुलाई से मिलेगा आवेदन सुधार का मौका
JSSC ने उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी है। अभ्यर्थी 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि, ध्यान रहे कि उम्मीदवार अपना नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। अन्य प्रविष्टियों में सुधार के लिए यह अंतिम अवसर होगा।

योग्यता और रिक्तियों का विस्तृत विवरण
पदों की कुल संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरणिका (Prospectus) में दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आयोग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !