Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Seraikela News: आदित्यपुर में दबंगों का आतंक, वार्ड-17 में दुकानदार और उसके बेटों पर जानलेवा हमला

Seraikela News: सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के समीप असामाजिक तत्वों ने एक दुकानदार और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

खाना पैक करने में देरी बनी विवाद की वजह, धारदार हथियार से हमला
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात पार्क के पास ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले प्रमोद कुमार दास के पास रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक पहुंचे और खाना पैक करने को कहा। दुकान में भीड़ होने के कारण पैकिंग में थोड़ी देरी हुई, जिससे नाराज युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रमोद कुमार दास पर हमला कर दिया।

पिता को बचाने पहुंचे बेटों पर भी हमला, पुलिस के सामने मचाया उत्पात
पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे आशीष कुमार दास और अंकित कुमार दास पर भी हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम के सामने भी मारपीट करते रहे। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

काउंटर केस से बढ़ा विवाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाज के बाद लौटने पर उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। वहीं, आरोपियों द्वारा पुलिस में काउंटर केस दर्ज कराने और खुलेआम घूमने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !