Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में आरोपी उत्तम कुमार ने अदालत में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

Ranchi News:  उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी उत्तम कुमार ने गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसने अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, उत्तम कुमार को बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी. वह नालंदा स्थित पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था और वहां से लौटते ही उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

तमाड़ पुलिस ने की थी 166 लोगों की गिरफ्तारी
इस पेपर लीक मामले में 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने रड़गांव इलाके में बड़ी कार्रवाई की थी. उस दौरान अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह से जुड़े पांच एजेंटों के साथ कुल 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में ज्यादातर अभ्यर्थी थे, जिन्हें परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र देने का झांसा दिया गया था. पुलिस इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !