Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jharkhand News: रामगढ़ पुलिस का मेगा एक्शन प्लान, 76 रूटों पर पैदल गश्ती, 69 प्वाइंट पर रोज होगी ताबड़तोड़ चेकिंग

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने नई पहल “प्रहरी” अभियान की शुरुआत की है। गुरुवार को SP Mukesh Kumar Lunayat ने इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिलेभर में पैदल गश्ती, अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई और एंटी-क्राइम चेकिंग को तेज किया जाएगा।

एसपी खुद उतरे सड़क पर, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
अभियान की शुरुआत के मौके पर एसपी ने थाना चौक, सुभाष चौक, मेन रोड और बाजार क्षेत्र समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से बातचीत कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया गया।

76 रूटों पर पैदल गश्ती, 114 अड्डों पर पुलिस की नजर
“प्रहरी” अभियान के तहत जिले के 76 संवेदनशील मार्गो की पहचान की गई है, जहां थाना और ओपी प्रभारी सप्ताह में कम से कम दो दिन पैदल गश्ती करेंगे। वहीं पुलिस ने 114 ऐसे स्थलों को चिह्नित किया है जहां नशाखोरी, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों की आशंका रहती है। इन स्थानों पर लगातार छापेमारी और निगरानी रखी जाएगी।

69 प्वाइंट पर रोजाना होगी एंटी-क्राइम चेकिंग
यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले के 69 स्थानों पर प्रतिदिन कम से कम तीन बार एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, रैश ड्राइविंग और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील, व्हाट्सएप नंबर जारी
रामगढ़ पुलिस ने लोगों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। अड्डेबाजी, नशाखोरी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर देने को कहा गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि “प्रहरी” अभियान से लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा और रामगढ़ को अपराधमुक्त व व्यवस्थित जिला बनाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !