Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News : प्रधानमंत्री आवास योजना के 644 फ्लैट जल्द होंगे तैयार, उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे आवासीय परियोजना का गुरुवार को उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों और अभियंताओं को कई जरूरी निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर आवासीय परियोजना में 644 आवास बनाए जा रहे हैं। उपनगर आयुक्त ने प्राथमिक रूप से ब्लॉक-8 और ब्लॉक-23 का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।


माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश


निरीक्षण के दौरान संवेदक और अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि माह के अंत तक नाली निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर मीटर कनेक्शन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उपनगर आयुक्त ने जूडको टीम को मिट्टी कटाव वाले क्षेत्रों को समतल करने और परिसर को व्यवस्थित करने को कहा, ताकि लाभुकों को आवास सौंपने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


लाभुकों को जल्द आवास हैंडओवर करने पर जोर


निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की CLTC टीम, अभियंताओं और जूडको के अधिकारियों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द लाभुकों को आवास हैंडओवर किया जाए।

निरीक्षण में जमशेदपुर अक्षेस की CLTC टीम और संबंधित अभियंता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !