Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: सीबीएसई 12वीं में जमशेदपुर के छात्रों का जलवा, प्रज्ञा बनी स्कूल टॉपर 98%, शुभम सिंह ने 91.2% के साथ हासिल किया दूसरा स्थान

Jamshedpur News: सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में जमशेदपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल और बिस्टुबुर स्तिथ डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल का नाम रोशन किया. विज्ञान संकाय में प्रज्ञा गर्ग ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स संकाय में शुभम सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया.
98 प्रतिशत के साथ प्रज्ञा गर्ग बनी स्कूल टॉपर
डीएवी पब्लिक स्कूल, छात्रा प्रज्ञा गर्ग ने 12वीं विज्ञान संकाय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. प्रज्ञा ने गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस में 99-99 अंक हासिल किए. अंग्रेजी में उन्हें 98 और हिंदी में 95 अंक मिले. इतने शानदार अंकों के साथ उन्होंने न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया.

प्रज्ञा ने बताया इकोनॉमिक्स में हायर स्टडी करना चाहते है, और पब्लिक पॉलिसीज में काम करना चाहती है. इसलिए उनको मास्टर्स करना है, ऐसा निर्णये उन्होंने सिस्टम के मिसमेनेजमेंट को देखते हुए यह फैसला लिया और अपने रुचि इस फील्ड मे लाई. उन्होंने बताया उन्हें पॉलिटिक्स फिक्शन पढ़ना पसंद है, यहां तक वो अपने स्कूल की हेड गर्ल थी और उन्हें स्कूल के टीचर से भी इस जर्नी में मदद मिली.


क्रिकेट प्रेमी शुभम सिंह बने सेकंड टॉपर
कॉमर्स संकाय के छात्र शुभम सिंह ने 91.2 प्रतिशत यानी 500 में 456 अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया. उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षक और मित्रों में खुशी का माहौल है. शुभम के पिता श्रीराम सिंह व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता पिंकी सिंह गृहिणी हैं. शुभम का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है. 

शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
शुभम सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया. उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. पढ़ाई के साथ-साथ शुभम को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है. वे मानते हैं कि खेल से मानसिक संतुलन बना रहता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है.

स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल
प्रज्ञा गर्ग और शुभम सिंह की शानदार सफलता से डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी में खुशी और गर्व का माहौल है. शिक्षकों ने दोनों छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की. सीबीएसई 12वीं के इन परिणामों ने एक बार फिर साबित किया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो सफलता जरूर मिलती है. प्रज्ञा और शुभम की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !