Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News: झारखंड में पेयजल की शुद्धता पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए गुणवत्ता जांच के आदेश, एक सप्ताह में जिलों से मांगी रिपोर्ट

Jharkhand News: राज्य में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलों में पानी की जांच कराने का निर्देश जारी किया है. इसके तहत शहरी जलापूर्ति योजनाओं से पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण कराया जाएगा.

मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग को मिलकर कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है. जांच प्रक्रिया के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं से सैंपल लेकर पेयजल विभाग की प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया जाएगा.

आदेश के अनुसार नगर निगम क्षेत्रों में पेयजल विभाग की ओर से एक-एक कार्यपालक अभियंता और नगर परिषद क्षेत्रों में एक-एक सहायक अभियंता की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि जांच और निगरानी की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी हो सके.

सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सभी रिपोर्ट का विश्लेषण कर अंतिम प्रतिवेदन मुख्य सचिव को सौंपेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !