Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Seraikela News: कपाली में डोबो ईंट भट्ठा के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Seraikela News: चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत कपाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई लाश
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस जुटी जांच में
कपाली ओपी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !