Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, 300 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur News : विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग की ओर से शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थियों को दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी  में ट्रैकिंग कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जैव विविधता, वन संरक्षण और वन्य जीवों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।


ट्रैकिंग के दौरान बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व


ट्रैकिंग कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। बच्चों ने दालमा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।


वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए दी गई जानकारी


इस अवसर पर स्कूली छात्राओं को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जीव-जंतुओं, वन संपदा और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जैव विविधता के संरक्षण से ही पर्यावरण संतुलित रह सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में दालमा ट्रैकिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच बिताए गए इस अनुभव को यादगार बताया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !