Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Hazaribagh News: SBMCH में थैलेसीमिया पीड़िता की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन न देने का आरोप

Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक थैलेसीमिया पीड़िता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतका सरिता कुमारी शिवपुरी की निवासी थीं और लंबे समय से थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित थीं.

जानकारी के अनुसार सरिता गुरुवार सुबह रक्त चढ़ाने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. भर्ती होने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजनों का आरोप है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद समय पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई.

मृतका के पति मनजीत कुमार ने बताया कि हालत गंभीर होने के बावजूद सरिता को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के एक्स-रे के लिए भेज दिया गया. इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौत से पहले मरीज को खून भी नहीं चढ़ाया गया था.

इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजकिशोर ने शुरुआती स्तर पर लापरवाही की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर जरूरी सुविधा नहीं मिल पाई, जो गंभीर चूक मानी जा सकती है. साथ ही परिजनों को लिखित शिकायत देने की सलाह दी गई है.

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की तैयारी की जा रही है. ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और संबंधित डॉक्टरों से भी जवाब मांगा जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !