Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News: झारखंड में 151 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन, जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया, इस्तीफा देने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट

Jharkhand: झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने चयनित चिकित्सकों की सूची जारी कर दी है।

जल्द जारी होंगे नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चयनित चिकित्सकों को जल्द ही पदस्थापन आदेश और नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इन चिकित्सकों का चयन स्वास्थ्य संस्थानों के लिए दिए गए विकल्प और उनके द्वारा तय किए गए मानदेय के आधार पर किया गया है। अधिकतम मानदेय तीन लाख रुपये तक रखा गया है। सभी नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी।

इस्तीफा देने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
विभाग को पहले टेंडर प्रक्रिया से नियुक्त कुछ चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र लेने के बाद नौकरी छोड़ने की शिकायतें मिली थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि दो बार नियुक्ति के बाद इस्तीफा देने वाले चिकित्सकों को काली सूची में डाला जाए।

दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
इधर स्वास्थ्य विभाग ने दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा को आयुष निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को उनके वर्तमान कार्यों के साथ झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश
इरफान अंसारी की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !