Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News : झारखंड के सब इंस्पेक्टरों को केंद्र में नौकरी का मौका, NCRB में डेपुटेशन पर होगी नियुक्ति

Jharkhand News : झारखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टरों को केंद्र सरकार के अधीन काम करने का अवसर मिलने जा रहा है। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर  ने झारखंड के डीजीपी को पत्र भेजा है।पत्र के अनुसार, गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों में कार्यरत योग्य पुलिस अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं।


केवल कार्यरत अधिकारी ही कर सकेंगे आवेदन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती सीधी नियुक्ति नहीं है। केवल वर्तमान में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालना होगा।

गृह मंत्रालय की ओर से संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि चयनित अधिकारियों को बिना देरी किए तुरंत कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे नई जिम्मेदारी जल्द संभाल सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !