Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सरकारी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले टायरों की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया है. यह निविदा सुरक्षित परिवहन शाखा, पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से निकाली गई है.
जारी सूचना के अनुसार फॉर्च्यूनर, सूमो, बोलेरो, जिप्सी, इनोवा, स्कॉर्पियो, एसएक्स4, पजेरो समेत अन्य वाहनों और टीवीएस अपाचे बाइक के लिए टायरों की आपूर्ति की जाएगी. टेंडर प्रक्रिया में केवल अधिकृत निर्माता कंपनियां और अधिकृत विक्रेता ही भाग ले सकेंगे.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 शाम 4 बजे तक तय की गई है. निविदा में शामिल होने वाले आवेदकों को OEM सर्टिफिकेट और मैन्युफैक्चरर ऑथराइजेशन सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा.
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी टायर पूरी तरह नए और उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए. रिफर्बिश्ड या रिट्रेडेड टायर स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फॉर्च्यूनर के लिए 13, सूमो, बोलेरो और जिप्सी के लिए 44, इनोवा के लिए 12, स्कॉर्पियो के लिए 26, पजेरो के लिए 10 और एसएक्स4 के लिए 10 टायरों की मांग की गई है. इसके अलावा टीवीएस अपाचे बाइक के आगे और पीछे दोनों पहियों के टायर भी खरीदे जाएंगे.
तकनीकी और वित्तीय बोली 29 मई 2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित प्रोक्योरमेंट कमेटी के समक्ष खोली जाएगी.