Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Keredari News : केरेडारी गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद

Keredari News : केरेडारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


26 अप्रैल को महिला की गोली मारकर हुई थी हत्या

दरअसल, 26 अप्रैल 2026 को कोले रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी विकास कुमार प्रजापति की पत्नी मंजू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि विकास कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की पुलिस लगातार जांच कर रही थी।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य और वादी के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया कि घटना में मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों की संलिप्तता थी। पुलिस के अनुसार मंजू देवी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ हथियार


इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी सुनील गंझू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक साहिद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !