Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : दालमा सेंचुरी में राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप की शुरुआत

Jamshedpur News : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखण्ड बायो डाइवर्सिटी बोर्ड  एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह कार्यशाला 15 से 17 मई 2026 तक चलेगी।


40 कलाकार दालमा की जैव विविधता को कैनवास पर उतारेंगे


कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन विश्वनाथ शाह ने बाउवा कल्पवृक्ष का पौधारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने कैनवास पर चित्र बनाकर कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की। आर्ट कैंप में जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग और कोलकाता समेत विभिन्न शहरों से आए करीब 40 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कलाकार प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण से जुड़े विषयों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।


तैयार पेंटिंग्स की दालमा सेंचुरी में लगेगी प्रदर्शनी


आयोजकों के अनुसार इस कार्यशाला का उद्देश्य कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। वर्कशॉप के दौरान तैयार पेंटिंग्स को दालमा सेंचुरी में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ शबा आलम, फॉरेस्ट रेंजर दिनेश चंद्रा समेत वन विभाग के कई अधिकारी और कला प्रेमी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !