Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

BREAKING: जुगसलाई के यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग, कान के बगल से पार हुई गोली

BREAKING: जुगसलाई थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार गोलछा के नीचे स्थित यूनिक कलेक्शन नामक कपड़ों की दुकान में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपराधी ने फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, कार में सवार होकर 3 से 4 आरोपी आएं जिसमें से एक युवक का नाम सन्नी सरदार है, जो कि मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। उन्हीं में से दो युवक अचानक दुकान में दाखिल हुए और वहां मौजूद संचालक बिनेश कुमार बेरिया को निशाना बनाकर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली बिनेश के कान के ऊपर से निकल गई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; सिटी SP ने संभाली कमान
फायरिंग की इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिटी SP, DSP (लॉ एंड ऑर्डर) और जुगसलाई थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात और आरोपी की हरकतें कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब जांच को आगे बढ़ा रही है।

दहशत में व्यापारी; पुलिस की छापेमारी जारी
यूनिक कलेक्शन के ऑनर बिनेश कुमार बेरिया पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान स्पष्ट हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे आपसी रंजिश थी या रंगदारी से जुड़ा कोई मामला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !