Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज यानी 16 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। राजधानी Ranchi समेत आसपास के इलाकों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट
राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य जिलों में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर गढ़वा और पलामू जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

17 मई को तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
17 मई को मौसम का असर और ज्यादा व्यापक हो सकता है। धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 मई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

अगले एक हफ्ते तक राहत और आफत साथ-साथ
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है। रांची में 19 मई तक लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश के संकेत हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू का असर बना रहेगा। खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !