Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ramgarh News : जयमाला के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, शादी समारोह में मचा हंगामा

Ramgarh News : गोला थाना क्षेत्र के साड़म गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, युवती की शादी के लिए ब्यांग गांव से बारात आई थी। परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्वागत और जयमाला की रस्म शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद शादी की अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन अचानक लापता हो गई।

बारात में शामिल होकर आया था प्रेमी

कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी भी बारात में शामिल होकर आया था और वह दूल्हे के गांव का ही निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और काफी देर तक विवाद होता रहा।
ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बाद में विवाद गोला पुलिस थाना पहुंचा, जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !