Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ghatshila Accident: घाटशिला में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई राजमिस्त्री की मौत

Ghatshila: घाटशिला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय राजमिस्त्री उत्तम पतर की मौत हो गई। वह सुशीजुगनी गांव के रहने वाले थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, उत्तम पतर शुक्रवार शाम घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। देर रात जब वे सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी अनुमंडल अस्पताल के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उत्तम पतर को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि उत्तम पतर मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाते थे।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। घाटशिला थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !