Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News : चान्हो में भूसे के ढेर से मिला जला हुआ शव, इलाके में सनसनी

Ranchi News : चान्हो थाना क्षेत्र में भूसे के ढेर से एक जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।बताया जा रहा है कि खेत के पास रखे भूसे के ढेर से धुआं निकलता देख ग्रामीण वहां पहुंचे। जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो अंदर एक जला हुआ शव पड़ा मिला। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


शव की पहचान में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !